Bareily News: ट्रेन की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बाजपेई ढाल सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता 67 वर्षीय विजेंद्र प्रताप सिंह की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। विजेंद्र सुबह को रोज की तरह टहलने निकले थे। जंक्शन पांच नंबर लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गये। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहां मृतक के बेटे ने शव की पहचान की। सुभाषनगर पुलिस ने बताया, रविवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली रेल लाइन किनारे शव पड़ा है। आरपीएफ-जीआरपी पहुंची। जांच पड़ताल की गई। तब पता चला राहगीर ट्रेन की चपेट में आया है। रेल कंट्रोल को मैसेज जारी किया गया है। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली। आसपास के लोगों के माध्यम से शव की शिनाख्त की गई। मृतक अधिवक्ता विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे देवदत्त ने शव को देखकर पहचान की। पुलिस को देवदत ने बताया, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.