बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: बरेली। ट्रेनों की बिगड़ी चाल से यात्री परेशान हैं। सोमवार को छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। स्पेशल ट्रेनों ने खूब ही इंतजार कराया। यात्रियों को 19-19 घंटा तक इंतजार करना पड़ा। मालदा टाउन, गरीबरथ, आनंदविहार आदि ट्रेनों ने यात्रियों को रुला दिया। सुबह तड़के आने वाली ट्रेनें दोपहर और शाम को पहुंचीं। रेलवे के अनुसार, सोमवार को 12203 गरीबरथ 5.30 घंटा, 22355 चंडीगढ़ सुपरफास्ट 1.00 घंटा, 04611 अमृतसर स्पेशल 8.00 घंटा, 05057 आनंदविहार स्पेशल 4.00 घंटा 03438 मालदा टाउन एक्सप्रेस 19.30 घंटा विलंब से दूसरे दिन दोपहर 15:02 बजे पहुंची। 04604 वाराणसी स्पेशल 2.20 घंटा, 22423 जनसाधारण एक्सप्रेस 9.00 घंटा, 04013 आनंदविहार स्पेशल 8.00 घंटा, 04311 योगनगरी स्पेशल 3.00 घंटा, 05579 आनंदविहार स्पेशल 7.00 घं...