Bareily News: ट्रांसफार्मर का वाल्व खोलकर चोर निकाल ले गए 450 लीटर तेल
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में चोरों ने बिजली निगम के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का वाल्व खोलकर उसमें भरा तकरीबन 450 लीटर तेल निकाल लिया। बिजली निगम के कर्मचारियों को जब जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। चोरी हुए तेल की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। जेई रामदेव वर्मा ने मामले में बारादरी थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बारादरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि लक्ष्मी नगर बगिया के सामने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। 11 सितंबर की रात चोरों ने इसी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.