बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: एसआरएमएस मेडिकल कालेज में 24वीं वर्षगांठ के मौके पर बुधवार से चार दिवसीय युवा स्वास्थ्य मेला आरंभ हुआ। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष वेलनेस सेंटर अस्तित्व का आरंभ हुआ। देवमूर्ति ने बताया कि अस्तित्व वेलनेस सेंटर में ट्रांसजेंडर समुदाय को काउंसलिंग के लिए मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ मनोचिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के लिए मार्गदर्शन, जेंडर अफरमेशन सर्जरी के लिए परामर्श एवं सहयोग, प्री एवं पोस्ट ट्रांजिशन चिकित्सीय देखभाल भी प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य मेले में देव मूर्ति ने कैंसर मरीजों के लिए भी इलाज पर 15 फीसद की विशेष छूट की घोषणा की। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स...