बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: बाइक में तोड़फोड़ से शुरू हुए विवाद को लेकर जिम संचालक ने ट्रांसजेंडर को बुलाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की। साथियों की मदद से ट्रांसजेंडर और उसके साथियों के कपड़े उतरवाकर मारपीट करने के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह मुंहबोले भाई ने फोन करके बताया कि रामपुर बाग स्थित हीलियोस जिम के बाहर उसकी बाइक तोड़ दी गई है। इस पर वह अपने दो साथियों के साथ जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बात की। अश्वनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जैसे ही गाड़ी तोड़ने वाले का पता चलेगा, वह उन्हें बता देंगे। ट्रांसजेंडर का आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे उनके एक साथी के पास जिम संचालक अश्वनी के साथी ...