Bareily News: ट्रक ने महिला को रौंदा
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: मीरगंज, मिलक रामपुर में सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। मिलक पुलिस महिला को उठाकर सीएचसी ले गई। सीएचसी में चिकित्सक ने 35 वर्षीय गीता निवासी नथपुरा मीरगंज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह ई रिक्शा से क्रमचा गांव निवासी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पटवाई रोड की रेलवे फाटक बंद होने पर गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.