बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: आंवला।एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।13 सितंबर को प्रार्थी वीरू पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कचूर डांडी के पिता विजेन्द्र सिंह जो ई-रिक्शा चलाते हैं। अब्दुल कलाम पार्क आंवला के सामने सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में एक ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी। घायल विजेन्द्र सिंह अवस्था में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सवारियों से ई-रिक्शा को रौंद युवक पर चढ़ा ट्रैक्टर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...