Bareily News: ट्रक की टक्कर से वृद्ध घायल
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: भुता, संवाददाता। रसूलपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, नन्हें लाल पुत्र सीताराम निवासी गिरधरपुर जयदेव रसूलपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरेली से बीसलपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।बताया गया कि ट्रक चालक अर्जुन पुत्र श्रीपाल निवासी बिहारीपुर, थाना तिलहर, जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.