Bareily News: ट्रक की टक्कर से रोडवेज के संविदाकर्मी की मौत
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। सड़क किनारे टहल रहे रोडवेज के संविदाकर्मी की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से घर में चल रहीं दिवाली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। इज्जतनगर के गांव नत्थू रम्पुरा निवासी 30 वर्षीय सुरजीत यादव रोडवेज में संविदाकर्मी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह गांव के बाहर हाईवे किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान मुड़िया अहमद नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई आकाश यादव ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी मनीषा और दो बेटियां हैं। बेटे की मौत से उनकी मां कटोरी देवी भी बदहवास हो गई हैं। चार भाइयों में सुरजीत सबसे बड़े थे। उनकी मौत से घर में चल रही दिवाली की तैयारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.