Bareily News: ट्रक की टक्कर से नवाबगंज के राजमिस्त्री की मौत
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। ट्रक की टक्कर से ससुराल गए नवाबगंज युवक की मौत हो गई। वह साले को स्टेशन छोड़कर ससुराल लौट रहा था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। थाना नवाबगंज इलाके के गांव परेवा सादात निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री शाहिद हुसैन पुत्र मोहम्मद सलीम की देवरनिया के ससुराल है। शाहिद का साला दिल्ली से 15 साल बाद घर देवरनिया लौटा था। शाहिद पत्नी गुलिस्ता और एक वर्षीय बच्चे के साथ उससे मिलने देवरनिया में ससुराल आया हुआ था। शाम के समय वह अपने साले को देवरनिया स्टेशन तक पैदल छोड़ने गया था। स्टेशन से लौटते समय नैनीताल फोरलेन मार्ग पर एक बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से उसके घर और ससुराल में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.