Bareily News: ट्रक की चपेट में आने पर छात्र गंभीर घायल
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: आंवला। नगर में रामनगर रोड पर स्कूल से वापस लौटते समय एक छात्र ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है। गुरूवार को दोपहर बाद तीन बजे एक स्कूल का कक्षा पांच का छात्र लव कुमार सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी लठैता मोहल्ला स्कूल की छुटटी होने के बाद पैदल घर जा रहा था। रामनगर रोड पर रोडवेज के समीप वह एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर ट्रक के पहिये के नीचे दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.