बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: बुधवार को उन्नाव के सीडीओ के पिता फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक और बस ने उनकी इनोवा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, सचिव रजत मल्होत्रा, सदस्य सनी मल्होत्रा और प्रदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की और आवश्यक सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...