बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: जिले में 24 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी है। इसके लिए 11 अगस्त को संशोधित दरों की सूची प्रस्तावित की गई थी। सूची के सापेक्ष 17 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। कुल 122 आपत्तियां दोपहर तक आई थी। इनमें से सबसे ज्यादा 70 आपत्तियां ट्यूलिया में कृषि भूमि के दाम बढ़ाने को लेकर आई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची फाइनल होगी। बीते मंगलवार को सभी छह तहसीलों में उप निबंधक कार्यालयों ने अपने-अपने क्षेत्रों की दरें प्रस्तावित कर दी थी। इन नई दरों को 24-25 अगस्त से लागू करने की तैयारी है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, सदर तहसील के प्रथम क्षेत्र में अकृषक भूमि की दरों में 0 से 20 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित है। कृषि भूमि में 0 से 12 फीसदी तक वृद्धि प्रस्तावित है। व्यवसायिक एकल भूमि में औसतन 10...