बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: आंवला। रमनगला बाजार के पास सात दिन पहले हुए हादसे में घायल युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार 22 अगस्त की सुबह एक बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार नानी-धेवता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम औरया निवासी यादराम ने आंवला थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके साढू का बेटा मनोज अपनी नानी भूरी देवी को दवा दिलाने मोटरसाइकिल से आंवला आया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत सुबह करीब 11:30 बजे जब मनोज अपनी नानी साथ लौट रहा था, तभी रमनगला...