बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शनिवार की शाम करीब आठ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर मिर्जापुर पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने से बाइक और लोडर टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और बाइक सबार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेम्पो चालक एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया। राहगीरों ने बताया बाइक सबार धनेटा की ओर से शीशगढ़ की ओर जा रहा था और टेम्पो शीशगढ़ की तरफ से धनेटा की तरफ जा रहा था। बताया जाता है टेम्पो चालक ने रांग साइड में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। खबर लिखें जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...