बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: धौराटांडा-अटामांडा रोड पर मंगलवार सुबह कमुआ मकरुका स्थित पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबने से धौराटांडा के चावल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, टेंपो में सवार अन्य चार यात्री बाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंपो सवारियों को बैठाकर अटामांडा अड्डे की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय अब्दुल वकील उर्फ छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने बताया कि वे अपनी आंखों की दवा लेने अभयपुर के एक अस्पताल जा रहे थे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को निकाला गया। अब्दुल वकील को तुरंत एसआरएम...