बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। टेंपो की छत पर रखे महिला के बैग से नगदी एवं सोनेचांदी के जेवर चोरी हो गए। महिला ने टेंपो चालक एवं उसके साथियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शाही थाने के गांव खजुरिया निवासी मीनावती पत्नी अरविंद कुमार गत 18 जून को नल नगरिया अड्डे से टेंपो में बैठीं। चालक ने मना करने के बाद भी उनका बैठ टेंपो की छत पर रख दिया। चालक ने दो लोगों को टेंपो के पीछे खड़ा कर लिया। पीछे खड़े दोनों अज्ञात लोग हुरहुरी में उतर गए। महिला गुलड़िया अड्डे पर टेंपो से उतर कर बैग लेकर अपने घर चली गईं। जब घर में उन्होने बैग खोला तो उसमें रखे पांच हजार रुपए, सोने का टीका, बेसर, चांदी की तगड़ी, गुच्छा, खडुंआ गायब था। महिला ने अगले दिन गुलड़िया अड्डे पर टेंपो चालक को पकड़ लिय...