बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली। टीजीटी शिक्षक भर्ती में स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय बीएड संघर्ष मंच के संस्थापक एवं प्रदेश संरक्षक सौरभ जैन ने आयोग, निदेशालय और सरकार से इस शर्त को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि नवंबर 2019 के केंद्र सरकार के गजट के अनुसार जुलाई 2011 से पहले बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को इस बाध्यता से छूट मिलनी चाहिए। यशपाल सिंह समेत अन्य अभ्यर्थियों ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव और तैयारी के कम समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में छूट संबंधी कॉलम जोड़ने और भर्ती प्रक्रिया की कमियां दूर करने की मांग की। यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती: 17 हजार पदों पर अफवाहों से बचने की अपील यह भी पढ़ें- Prayagraj News: टीजीटी भर्ती पर चयन आयोग ने साफ की तस्वीर

हिंदी ह...