बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। समाजवादी पार्टी में आंवला विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव को आंवला का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं। दिलचस्प यह है कि इस सियासी मुकाबले में वीरपाल के अपने रिश्तेदार ही उनके सामने चुनौती बनकर खड़े नजर आ रहे हैं। समधी महिपाल सिंह यादव अपने बेटे अमित राज की दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं तो दामाद जीराज यादव भी कई वर्षों से क्षेत्र में अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रिश्तेदारों की इस खींचतान का फायदा कहीं किसी तीसरे दावेदार को न मिल जाए। दरअसल, 11 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने वीरपाल सिंह यादव को आंवला का प्रभारी बना दिया। सियासी हलकों में इसे वीरपाल को आंवला की जिम्मेदार...