Bareily News: टाइम्स हायर एजुकेशन की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय 251-300 बैंड में शामिल
बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन की इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 के तीसरे संस्करण में 251 से 300 बैंड में स्थान मिला है। यह रैंकिंग अंतर्विषयी शोध, वैज्ञानिक नवाचार और विभिन्न विषयों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास और शोध के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में अनुसंधान और नवाचार के नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रिपोर्ट:: आईआईटी दिल्ली दुनिया के शीर्ष 200 शिक्षण संस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.