Bareily News: झुमका सिटी ने महानगर एफसी को 3-0 से हराया
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को झुमका सिटी फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महानगर एफसी को 3-0 से पराजित कर दिया। झुमका सिटी की ओर से शिव प्रकाश ने छठे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद देवांश बिष्ट ने दूसरा गोल कर बढ़त मजबूत की। खेल के 18वें मिनट में रोहित ने शानदार शॉट लगाकर तीसरा गोल किया। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। मुकाबले में रेफरी महेश चंद्र, निषकर्श, मानवेंद्र और महिमा सिंह रहे। इस दौरान चंद्र यादव, मंजीत सिंह, दिलीप जोशी आदि मौजूद है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बराबरी पर रहीं जमुआव और सारंगपुर की फुटबॉल टीमें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.