बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। श्री गुलाब राय विद्यालय समूह के डोहरा रोड परिसर में रविवार को संस्थापक एवं महान शिक्षाविद् स्व. बाबू बनवारी लाल अग्रवाल की स्मृति में निर्मित अत्याधुनिक बाबू बनवारी लाल अग्रवाल बहुउद्देशीय सभागार का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर सभागार का शुभारंभ किया। ‎समारोह में राज्यपाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय सभागार विद्यार्थियों को शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय ...