बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: भमोरा। पुलिस ने साझेदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में ईंट भट्ठा मालिक और उसके दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आंवला नगर के मोहल्ला बजरिया के दानिश परवेज खां ने बताया कि उनके ही मोहल्ले के अहसानुर्रहमान उर्फ छोटे, मोहम्मद वासिफ, सागिल आदि ने झांसा दिया कि वह ईंट भट्ठा चलाने का कारोबार करते हैं। तुम चाहो तो हमारे कुड़ढा स्थिति भट्टे में साझेदारी कर लो, उसने उनकी बात का यकीन मानकर 27 जुलाई 2020 को भट्ठे में कुछ खास लोगों की मौजूदगी में 15 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि समझौते के तौर पर तय किया गया भट्ठा चलाने पर जरूरत के हिसाब से रकम लगाई जाएगी। लेकिन अहसानुर्रहमान आदि ने उसे भट्टे मे शामिल नहीं किया। उसके लिए 15 लाख रुपये भी वापस नहीं दिए। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ...