बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: बरेली। श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, जोगी नवादा में विजयदशमी पर रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। रामलीला समिति के पीछे स्थित मैदान में 30 फुट ऊंचे रावण और 25-25 फुट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन हुआ। हनुमान ने लंका दहन की लीला के जरिए बुराई के अंत का संदेश दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक हुई आकर्षक आतिशबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचक दिया। इस मौके पर मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर और विक्रम राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत यह भी पढ़ें- Rampur News: जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से...