बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: दुनका, संवाददाता। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अभूपुरा उर्फ जोखनपुर में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में घुसकर सामान को खंगाला और जेवर चोरी कर ले गए।जोखनपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र गांव में बनी जलनिगम की टंकी पर नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम को घर से खाना खाकर पत्नी सपना, बेटी काव्या और मनु को लेकर रोजाना की भांति टंकी पर चले गए। शुक्रवार सुबह 6:00 बजे घर पहुंचे। कमरे में सारा समान अस्त व्यस्त था, अलमारी का लॉकर टूटा था। लॉकर में रखे गहने चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...