बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: जैविक विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती तकनीकों पर चर्चा के लिए बरेली कॉलेज में तीन दिवसीय सम्मेलन बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हुई। विभाग के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग और एकेडमिक सोसायटी फॉर लाइफ साइंस रिसर्च एंड इनोवेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 नवंबर तक आयोजन होगा। सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी और विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान पादप विज्ञान, कृषि जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान, पारिस्थितिकी, जैव विविधता, आणविक जीव विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान और जैव चिकित्सा विज्ञान पर शोध पत्र...