बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: जैन मंदिर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा महाशिविर में 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ बरेली, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रामपुर बाग स्थित जैन मंदिर में श्री महावीर निर्वाण समिति की ओर से भगवान पार्श्वनाथ निशुल्क चिकित्सा महाशिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन और संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने किया। शिविर में हृदय, अस्थि, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी, स्त्री एवं बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। ईसीजी, बीपी, शुगर, बीएमडी और पीएफटी जैसी जांचें निशुल्क की गईं, जबकि कुछ पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत एवं दवाओं पर विशेष छूट दी गई। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कर चिकित्सीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।

हिंदी ह...