बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बरेली। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल समन्वय प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला टीम का चयन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडिय में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में गोकुल शर्मा, फैजान, यश, नितेश, सक्षम, शिवम, आरुष, दिव्यम, लक्ष्य, धनंजय यादव, लव, अर्पित, आयुष सिंह और युवराज सिंह का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी 21 अक्तूबर को शाम चार बजे मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी 28 से 31 अक्तूब तक अलीगढ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल की ओर हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...