बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। बाराबफात के त्योहार और जुलूस शाह शराफत मियां को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत 25 अगस्त 2026 की शाम छह बजे से 26 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों व रोडवेज बसों को बदले हुए रूट से गुजारा जाएगा। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि इस दौरान मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा व सेटेलाइट तिराहा से शहर की ओर और रामगंगा तिराहा से चौपुला की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक जा...