Bareily News: जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 5300 रुपये और ताश की गड्डी बरामद
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: हाफिजगंज। पुलिस ने कस्बा रिठौरा में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगे 1300 रुपये और आरोपियों की जमा तलाशी में 4000 रुपये समेत कुल 5300 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम उपनिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भण्डसर रोड स्थित मरघट की दीवार के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम रूपलाल, करन, पोशाकीलाल, वकील पुत्र रहीश अहमद निवासी कस्बा रिठौरा, रविंद्र पुत्र चिरोंजी निवासी ग्राम उग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.