बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: शाही। मंगलवार को शाही पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया सोमवार की शाम उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल व महेन्द्र सिंह ने दुनका से बकैनियां वीरपुर जाने वाली नहर पटरी पर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में राजवीर, फईम निवासी दुनका, उमरयार निवासी धनेली व शकील निवासी गनेशपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 9160 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...