बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: स्कूल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 600 विद्यार्थियों की जांच हुई, विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड शाखा में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय निःशुल्क छात्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसआरएमएसआईएमएस) बरेली के सहयोग से आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया। इस दौरान सीनियर विंग में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन जागर...