बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड शाखा में मंगलवार को कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों के लिए स्पीच प्रतियोगिता तथा कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पीच प्रतियोगिता में कक्षा चार में गौरवी व कक्षा पांच में वाणी प्रथम रहीं। ड्रामा प्रतियोगिता में एमरल्ड सदन ने बूढ़ी काकी के मंचन से प्रथम तथा टोपाज सदन ने महर्षि पाणिनी के जीवन पर आधारित प्रस्तुति से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्...