बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड स्थित मुख्य शाखा के विद्यार्थियों ने गुरुवार को आईवीआरआई का भ्रमण किया। पीजीटी बायोलॉजी अरविंद कुमार गुप्ता एवं पीजीटी बायोटेक्नोलॉजी नेहा अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान पशु चिकित्सा, जैव प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्थान के डॉ. अभिजीत पावडे ने विद्यार्थियों को पशुओं के उपचार के लिए उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। डॉ प्रवीण सिंह द्वारा एडवांस्ड इमेजिंग लैब, सेल कल्चर लैब, अल्ट्रा सेंट्रीफ्यूज, लैमिनार एयर फ्लो तथा इलेक्ट्रॉन एवं इनवर्टेड माइक्रोस्कोप सहित आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।

हिंदी हिन्दुस्ता...