बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र की छह विधानसभाओं में 8.49 करोड़ रुपये से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराएगा। भोजीपुरा के बुझिया शुमाली में निर्माण को लेकर पूर्व में ही पहली किश्त जारी हो गई थी। अब पंचायती राज निदेशक ने शेष पांच भवनों के लिए भी टेंडर आदि की कार्रवाई शुरू करने को पत्र जारी किया है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है। भवन का निर्माण 3000 वर्ग मीटर जमीन पर होगा। इसमें 522 वर्ग मीटर में 100 लोगों की क्षमता का एक हॉल, स्टेज, मंडप और तीन कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें से एक कमरा दिव्यांगजन हितैषी शौचालय सहित बनाया जाएगा। उत्सव घर में पुरुष- महिला शौचालय, रसोईघर इत्यादि भी निर्मित किए जाएंगे। योजना के तहत भुता के गांव रुसूलपुर वाहनपुर मे...