Bareily News: जिला महिला तैराकी टीम का हुआ चयन
बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में जिला स्तरीय टीम चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। ट्रायल्स में छह महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 50 मीटर फ्री स्टाइल में रोजी खान और कीर्ति का चयन हुआ। 100 मीटर फ्री स्टाइल में रोजिल खान और पीवी प्रनीता, 50 मीटर फ्री बैक स्ट्रोक में दामिनी और अमोदिता, 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में दामिनी और अमोदिता एवं 50 मीटर बटर फ्लाई में पीहू थापा का चयन किया गया। शनिवार को इसके मंडल स्तरीय टीम चयन के ट्रायल्स आयोजित होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21-22 जुलाई को सिद्धार्थ नगर में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में होने वाली तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.