बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश में राजकीय जिला पुस्तकालय में शुक्रवार को दो दिवसीय नव आगमन पटल पुस्तक प्रदर्शनी का सीडीओ ने शुभारंभ किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन सीडीओ देवयानी ने किया। सीडीओ ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित नवीनतम साहित्यिक, प्रतियोगी एवं उपयोगी पुस्तकों का अवलोकन कर पुस्तकालय की सुदृढ़ व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा, जो भी चाहूं वो मैं पाऊं, चाहते हो तो पुस्तकों को मित्र बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन व कड़ा परिश्रम करने की प्रेरणा दी और परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: सफलता की सीढ़ी कठिन परिश्...