बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत ने 12 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान आयोजित करने वाली है। जिला पंचायत की ओर से संशोधित आदेश जारी कर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे तहसील सदर स्थित बाग रिसॉर्ट में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए अवर अभियंता रमन कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ अवर अभियंता अमित कुमार सक्सेना, प्रभारी कर अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार अवस्थी तथा प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक विवेकी कुमार को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Agra News: जिला पंचायत विभाग 23 स्थानों पर लगाएगा 2500 पौधे नोड...