बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। जिला तैराकी संघ की ओर से सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल के 25 मीटर स्वीमिंग पूल में गुरुवार को जिला स्तरीय तैराकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के ट्रायल में जिलेभर के तैराकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर पुरुष वर्ग में अमन कुमार सिंह, समीर सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, अभिजीत गंगवार और हर्षित जोशी का चयन हुआ। महिला वर्ग में सेजल खान और अनुश्री गंगवार ने जिला टीम में जगह बनाई। जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील मित्तल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 10 और 11 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम, आंबेडकर नगर में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...