Bareily News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, गले की परेशानी के मरीज बढ़े
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, गले की परेशानी के मरीज बढ़े बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में बदलाव के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के साथ ही गले में परेशानी के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। गले में खराश, दर्द, निगलने में परेशानी और आवाज बैठने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक बदलते मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव और वायरल संक्रमण के कारण गले से जुड़ी दिक्कतें बढ़ रही हैं। मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर और पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। सोमवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.