बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था ने लोगों का परेशानी बढ़ा दी है। अवैध रूप से दौड़ते वाहन रोज जाम की समस्या का कारण बनते हैं। मंगलवार पूरा शहर जाम के चलते परेशान हुआ। त्योहारी सीजन पर वैसे भी भीड़ हो रही है। दूसरे अवैध रूप से नियम विरुद्ध दौड़ते वाहन यातायात व्यवस्था को और भी बिगाड़ते हैं। मंगलवार को शहर में वीआईपी आगमन के चलते रूट डायवर्जन लागू था। इसके बावूजद शहर में जाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइंस, महादेव सेतु, पटेल चौक, नावल्टी, सिटी स्टेशन रोड, चौपुला पुल, गांधी उद्यान, सेटेलाइट, किला क्रासिंग आदि जगह जाम लगा। यह भी पढ़ें- भारी भीड़ से बेहाल हुई दिल्ली; जाम से हाहाकार, कल के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आईं। कहने को ट्रैफिक पुलिस चौराहों...