बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर तीसरे दिन रविवार दोपहर के बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई। ऐसे में शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन नजर आईं। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर शाम तक जाम की समस्या हुई। वाहन जाम में फंसकर रेंगते रहे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस की चौराहों और तिराहों पर डयूटी थी। यह भी पढ़ें- Etah News: शहर के तीसरे दिन भी बसों के लिए मची रही मारामारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी जाम की समस्या रविवार दोपहर के बाद सड़कों पर चौपहिया वाहनों की भीड़ बढ़ गई। कारें की संख्या अधिक थी, एक तो ऑटो और ई-रिक्शा की भरमार। दूसरे रक्षाबंधन पर्व मनाकर लोगों की वापसी की भीड़ चल दी। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम की समस्या हो गई। सेटेलाइट, डेलापीर, बरेली सिटी स्टेशन रोड, चौकी चौराहा, नावल...