बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: निगरानी,घर-घर जागरूकता और सख्ती का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से 80 वार्डों में चलाए गए अभियान से रेड जोन वाले वार्डों की संख्या में बड़ी कमी आई है। अभियान की शुरुआत में 80 में से 55 वार्ड रेड जोन में थे, लेकिन जागरूकता अभियान के बाद अब इनकी संख्या घटकर 23 रह गई है। 32 वार्डों की 5.50 लाख से अधिक आबादी ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जोनवार जागरूकता टीमें गठित कीं। इन टीमों की निगरानी के लिए आठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों और मकानों में रहने वाले लोगों से अपील की गई कि घरों और दुकानों का कूड़ा सड़क ...