Bareily News: जागरुकता-सतर्कता से पोलियो को हराया, एएफपी का खतरा बरकरार
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: सतर्कता, जागरूकता और नियमित टीकाकरण से पोलियो पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन बच्चों में अचानक होने वाले पक्षाघात के मामले अब भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। जिले में पिछले चार वर्षों से लगातार 150 से अधिक एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस (एएफपी) के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल जनवरी से सितंबर तक 156 बच्चों में एएफपी के मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम इन मामलों की निगरानी करती है, ताकि पोलियो वायरस के संभावित संक्रमण का समय रहते पता लगाया जा सके। पोलियो के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 में जिले में एएफपी के 181 मामले सामने आए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.