बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। लाल फाटक के आसपास के क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों तक पहुंचाने के लिए लोगों को ट्यूब या फिर ड्रम की नाव बनानी पड़ रही है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। लाल फाटक क्षेत्र के कई कॉलोनी में जल भराव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। आलम यह है कि हल्की सी बारिश के बाद भी गलियों में घुटने तक पानी भर जाता है। पानी का निकास न होने से हफ्तों तक गली मोहल्ले की सड़कें तालाब बन जा रही है। लगातार पानी भरा रहने से भीषण बदबू आने लग रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर से निकलने में भारी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी में से होकर जाना पड़ता है। कई बार बाइक सवार फिस...