Bareily News: जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का हुआ उद्घाटन
बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: रिठौरा। ब्लॉक बिथरी चैनपुर के गांव चावड़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पानी की टंकी शुरू होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। इस दौरान जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर वेद प्रकाश पटेल, श्यामा चरण पटेल, लाल बहादुर यादव, सुनील पटेल, ऑपरेटर सुमित यादव, सुखविंदर सिंह और अरविंद भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो- जल संरक्षण की शपथ लेते ब्लॉक प्रमुख व अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.