बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: शाही। थाना शाही क्षेत्र के गांव धनेली में लापरवाही से पटाखे फेंकने से मना करने पर चार लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव के देशपाल पुत्र रूपचंद ने बताया कि दिवाली के दिन शाम करीब 7.30 बजे गांव के प्रेमपाल, अमन, अनंतराम और शिवम पटाखों में आग लगाकर फेंक रहे थे। मना करने पर चारों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से देशपाल को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं भाभी सुखरानी और मां रामबेटी को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल को अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...