बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। एकेसी वर्ल्ड में शनिवार को लगे सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर में ई-व्हीकल के रखरखाव आदि की चालकों को जानकारियां दी गई। 60 वाहनों की फ्री सर्विस, वाशिंग और पॉल्यूशन चेक किया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण शिविर लगा, जिसमें 50 चालकों की आंखें चेक की गईं। एकेसी वर्ल्ड के अल्पित अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां लगातार सड़क सुरक्षा से संबंधी जागरुकता शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वस्थ वाहन, स्वस्थ चालक कैंप के माध्यम से लगातार चालकों को जागरुक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...