बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। विकासखंड क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ई-वेस्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। एआरपी हिंदी प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद जहरीले तत्व मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित करते हैं। इन्हें खुले में फेंकना या जलाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे कचरे को अधिकृत केंद्रों पर देना चाहिए। प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कार्यशाला को सुरक्षित पर्यावरण के लिए उपयोगी बताया। विज्ञान शिक्षक नवनीत कुमार यादव ने देश में बढ़ती ई-कचरे की समस्या पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल, पुष्पा देवी, धर्मेंद्र पटेल, प्रीति शर्मा, आशा राणा और रजी हसन सहित अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: ई-...