बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: नवाबगंज/सेंथल। सावन के अंतिम सोमवार को पूरे दिन कस्बा बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे कस्बे में पहुंचने लगे। कांवड़ियों ने कस्बे के विभिन्न मंदिरों समेत ईधजागीर गांव के प्राचीन शिव मंदिर, बिशनपुर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। वहीं सेंथल में हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस आए शिव शक्ति ग्रुप के कांवड़ियों ने कस्बे के श्री राधाकृष्ण मन्दिर, श्री सुदामा मन्दिर, श्री शिव शक्ति मौर्य मन्दिर, सेंथल पुलिस चौकी स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया। कस्बे के मुख्य मार्ग पर शैज़ रजा ज़ैदी मैरिनर ने कावड़ियों को फल और मिठाई भेंट कर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया यह भी पढ़ें- Bareily News: सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक किया यह भ...